Breaking

3 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था 3 हजार रुपए का इनामी बदमाश

 जबलपुर। रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में अवैध वसूली के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ₹3 हजार के इनामी आरोपी राज बेन को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करीब तीन महीने से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे आरोपी की तलाश में जुटी टीम को मुखबिर से मिली सूचना के बाद सफलता हाथ लगी।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि बेन मोहल्ला निवासी राज बेन इंदिरा मार्केट इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस चौकी की टीम ने बिना देर किए मौके की घेराबंदी की।

पुलिस को देखा तो भागने लगा आरोपी

बताया जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी का आभास होते ही आरोपी ने मौके से निकलने की कोशिश की। लेकिन पुलिस टीम पहले से सतर्क थी। घेराबंदी करते हुए जवानों ने आरोपी को भागने का मौका नहीं दिया और उसे पकड़ लिया।

आरोपी के खिलाफ अवैध वसूली से जुड़े मामले में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के बाद आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

तीन महीने से तलाश में जुटी थी पुलिस

 

पुलिस के अनुसार राज बेन घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। फरारी के चलते उस पर ₹3 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

चौकी प्रभारी के नेतृत्व में कार्रवाई

आरोपी की गिरफ्तारी में रामपुर पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में रामकृष्ण शर्मा, विजय पाठक और नितेंद्र पहाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अब आरोपी से मामले से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post