शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उसने अपने नाम पर जमीन की रजिस्ट्री कराने और बाद में उसके विक्रय पर आपत्ति जताई, तो उसे कथित रूप से डराया-धमकाया गया। उसने इस संबंध में 24 जुलाई 2026 को शिकायत किए जाने का भी उल्लेख किया है। उसका आरोप है कि शिकायत के बाद भी मामले में अब तक जांच लंबित है और अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
2 सितंबर को घर पहुंचने का आरोप
गुलाब सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 2 सितंबर 2026 को शिवकुमार पाण्डेय उसके घर पहुंचा और उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसे यह कहकर धमकाया गया कि उसके कथित “सेठ” गया कुंड, बिलहरी में मौजूद हैं और उसका “इलाज” कर देंगे। इस कथित धमकी के बाद शिकायतकर्ता ने खुद और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर आशंका जताई है। उसका कहना है कि उसे लगातार डराया जा रहा है और भविष्य में उसके अथवा उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होने की आशंका है।
पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग
शिकायतकर्ता ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उसे और उसके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुलिस स्तर पर जांच और उनका सत्यापन होना बाकी है। जमीन की वास्तविक रजिस्ट्री, उसके विक्रय तथा संबंधित लेन-देन से जुड़े दस्तावेज सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
कटनी ब्यूरो चीफ हीरा विश्वकर्मा की कलम से


